[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार सदर अस्पताल में दवा घोटाला उजागर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों पर होगी कार्रवाई

सदर अस्पताल में दवा घोटाला उजागर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों पर होगी कार्रवाई

0
सदर अस्पताल में दवा घोटाला उजागर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों पर होगी कार्रवाई

दवा रजिस्टर व ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज दवाइयों की मात्रा व उपलब्ध दवाओं में मिला था बड़ा अंतर इस साल पांच फरवरी को डीएम ने किया था सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कटिहार सदर अस्पताल में दवा वितरण को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आया है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के पांच फरवरी 2026 को सदर सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान दवा स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई थी. जिसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गयी. जांच रिपोर्ट में दवा में हेरा-फेरी की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निरीक्षण के दौरान दवा रजिस्टर और ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज दवाइयों की मात्रा और वास्तविक रूप से उपलब्ध दवाओं में बड़ा अंतर पाया गया. रजिस्टर में जहां दवाओं की संख्या अधिक दर्शायी गई थी तो वहीं वितरण केंद्र पर मौजूद दवाएं अपेक्षाकृत काफी कम मिली. गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे. जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट खुलासा हुआ कि दवा स्टॉक में गड़बड़ी हुई है. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि यह मामला सीधे तौर पर लापरवाही और हेरा-फेरी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि रजिस्टर और पोर्टल में दर्ज आंकड़े और वास्तविक स्टॉक में अंतर मिलना बेहद गंभीर मामला है. डीएम ने संबंधित फार्मासिस्ट और जो भी इसमें संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने न केवल विभागीय कार्रवाई बल्कि संबंधित कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया है. पूरे मामले की निगरानी सिविल सर्जन को सौंपी गई है. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सरकार की योजनाओं का लाभ मरीजों तक सही समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर स्वास्थ्य केंद्र पर एक डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया है जो नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है. इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सख्त हो गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel