[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार भूकंपरोधी निर्माण तकनीक से सशक्त होंगे राजमिस्त्री

भूकंपरोधी निर्माण तकनीक से सशक्त होंगे राजमिस्त्री

0
भूकंपरोधी निर्माण तकनीक से सशक्त होंगे राजमिस्त्री

– बारसोई में 30 राजमिस्त्रियों के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ बारसोई बिहार सरकार व बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद व प्रभोदिता सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से चयनित 30 राजमिस्त्रियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है. कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर राजमिस्त्रियों को आधुनिक भूकंपरोधी निर्माण तकनीकों में दक्ष बनाना है. ताकि गांवों में सुरक्षित, टिकाऊ व आपदा-रोधी भवनों का निर्माण सुनिश्चित हो सके. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार की जानकारी दी जा रही है. इसमें निर्माण सामग्री के सही चयन, निर्माण मानकों की मजबूती व भूकंपरोधी तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है. प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 अप्रैल तक चलेगा. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ भवन निर्माण से संबंधित उपकरण सामग्री भी प्रदान की जायेगी. साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक प्रतिभागी के खाते में 7 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जायेगी. बीडीओ, प्रशिक्षक सहित विभिन्न पंचायतों से आए चयनित राजमिस्त्री उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel