[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार ठाकुरवाड़ी टोला में विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत

ठाकुरवाड़ी टोला में विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत

0
ठाकुरवाड़ी टोला में विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत

कुरसेला. थाना क्षेत्र के समेली ठाकुरबाड़ी टोला में शनिवार रात संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी. विवाहिता की मौत को लेकर आसपास लोगों में खलबली मच गयी. कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का पड़ताल किया. पुलिस ने विवाहिता के सास व पति को हिरासत में ले लिया. मृत विवाहिता लवली देवी (26) पति कुंदन कुमार साह थाना क्षेत्र के समेली ठाकुरबाड़ी टोला की निवासी है. घटना को लेकर आस पड़ोस महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जुट गयी. विवाहिता की मौत जहर प्रभाव से होना बताया जा रहा था. चर्चा में बताया जा रहा था कि जहर से महिला की स्थिति बिगड़ने पर उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने का प्रयास किया गया. चिकित्सक के पास पहुंचने के पहले विवाहिता ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. विवाहिता का मायका खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडिहा गांव में है. लवली के मायका परिवार के लोगों को अहले सुबह उनके मौत होने की जानकारी मिली. मृतका की बड़ी मां क्रांति देवी, बहन रिंकु देवी ने समेली ठाकुर बाड़ी टोला पहुंच कर घटना पर आक्रोश जताया. विवाहिता के शादी पूर्व माता-पिता का देहांत हो चुका था. समेली ठाकुरबाड़ी में लवली का विवाह पांच वर्ष पूर्व 2019 में कुंदन कुमार साह के साथ हुआ था. लवली दो वर्ष और डेढ़ साल की दो पुत्री को मां के ममता के साये से अनाथ छोड़ गयी है. आर्थिक तंगहाली मौत का एक वजह विवाहिता की मौत की वजह में घर के आर्थिक तंगहाली का चर्चा किया जा रहा था. विवाहिता का पति कुंदन मोती माला बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. परिवार के खर्च को पुरा करने में वह सक्षम नहीं हो पा रहा था. इस वजह से घर परिवार में अक्सर कलह हुआ करता था. बताया गया कि गत छह माह पूर्व कुंदन पत्नी बच्चों को साथ लेकर समेली में किराये के मकान में रहने चला गया था. आर्थिक लचारी में किराये के मकान से वह परिवार को लेकर घर में रहने आ गया था. 10 दिनों के अंदर खगड़िया के दो बेटियों की हुई मौत खगड़िया जिला के दो गांव की दो बेटी की ससुराल में दस दिन के बीच मौत हो गयी. कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली प्रखंड के दो गांवों में विवाहिता मौत की दोनों घटना घटित हुई. खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के कजलवन निवासी अमरदीप की पुत्री रजनी देवी (22) को गत 17 जुलाई के रात समेली प्रखंड के नबाबगंज वासा टोला में जिंदा जला कर मारने का वाकया सामने आया था. इस घटना के बाद खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडिहा गांव निवासी स्व मंगल साह की पुत्री लवली कुमारी का 27 जुलाई की रात जहर से मौत होने का घटना सामने आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel