[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे ममता बनर्जी की सरकार जिम्मेवार.. तारकिशोर प्रसाद

मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे ममता बनर्जी की सरकार जिम्मेवार.. तारकिशोर प्रसाद

0
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे ममता बनर्जी की सरकार जिम्मेवार.. तारकिशोर प्रसाद

कटिहार बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार द्वारा अपनाई जा रही तुष्टिकरण नीति के कारण आज पूरा पश्चिम बंगाल अशांत है. उन्होंने कहा कि वक्फ कानून को लागू करने के संबंध में उनके असंवैधानिक बयानों और कार्यकलापों से मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई है और निर्दोष लोगों की जान गई है, जो निंदनीय है. पश्चिम बंगाल सरकार ऐसी घटनाओं पर नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं पर तुरंत लगाम लगाए अन्यथा पश्चिम बंगाल के लोग अब चुप बैठने वाले नहीं है. श्री प्रसाद ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने का तरीका भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बखूबी मालूम है. उत्तरप्रदेश जैसे राज्य में जिस प्रकार से उपद्रवियों और दंगाइयों पर नकेल कसा गया है, आज पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही कार्रवाई की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग अमन-चैन और शांति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, अन्य राज्यों के साथ विकसित भारत के लिए कंधा-से-कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं. परंतु ममता बनर्जी की सरकार ने लोगों को गुमराह करके तुष्टिकरण का रास्ता अपनाकर बंगाल के अस्मिता को बदनाम किया है. उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी की सरकार को निश्चित सबक सिखाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel