समादेष्टा ने नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण कटिहार सीटीएस नाथनगर के समादेष्टा ने शनिवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन, परेड अभ्यास, शारीरिक दक्षता का गहन अवलोकन किया. प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया. प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी व व्यवहारिक बनाने पर विशेष बल दिया. प्रशिक्षुओं में मानसिक सुदृढ़ता, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, जनसेवा की भावना विकसित करने से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया. सिपाही बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, जीविका दीदी मेस का भी निरीक्षण किया. समादेष्टा ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन, प्रशिक्षण वातावरण को बेहतर बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस द्वारा नवनियुक्त सिपाहियों को सक्षम, अनुशासित, जनोन्मुख पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है.