[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची महानंदा का जलस्तर

कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची महानंदा का जलस्तर

0
कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची महानंदा का जलस्तर

कटिहार. जिले में मनसून प्रवेश कर गया है. इस बीच जिले के महानंदा, गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में गुरुवार को पिछले 12 घंटे के दौरान दो से 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिस तरह रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि है. इससे बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जल स्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. लोगों के बीच दहशत होने का कारण यह भी है कि कदवा प्रखंड में महानंदा तटबंध के कट जाने की वजह से बाढ़ की संभावना प्रबल बन रही है. तमाम कोशिशों के बाद भी कटान वाली जगह को अब तक बांधा नहीं जा सका है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. अप्रैल 2023 में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बाढ़ पूर्व तैयारी करने का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया था. जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी होने का दावा भी किया है.

सभी स्थानों पर बढ़ा महानंदा नदी का जलस्तर

जिला के महानंदा, गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्वि होने लगी है. पिछले 12 घंटे के दौरान जलस्तर में 20 से 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में बुधवार की शाम जलस्तर 30.77 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 31.22 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.45 मीटर था, जो बढ़कर 30.87 मीटर हो गया. कुर्सेल में बुधवार की शाम 30.70 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे बढ़कर 31.20 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.58 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.93 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 25.45 मीटर था, जो गुरुवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 25.81 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.30 मीटर था. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 29.72 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.60 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 29.02 मीटर हो गया है.

गंगा व कोसी के जलस्तर में वृद्धि

गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर भी लगातार बढ़ती जा रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की शाम 22.89 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 22.93 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर में अभी कमी है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की शाम जलस्तर 24.42 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 24.37 मीटर हो गया है. बरंडी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel