[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार महानंदा नदी उफान पर, वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंचा जलस्तर

महानंदा नदी उफान पर, वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंचा जलस्तर

0
महानंदा नदी उफान पर, वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंचा जलस्तर

कटिहार.

जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच महानंदा एवं कोसी नदी उफनायी हुई हैं. यदि महानंदा की बात करें तो वार्निंग लेवल से ऊपर इसका जलस्तर पहुंच गया है. झौआ में वार्निंग लेवल 30.80 मीटर है शनिवार शाम को ही वार्निंग लेवल को पार करते हुए 30.92 मीटर जलस्तर पहुंच गया जबकि रविवार को जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा व कोसी के जलस्तर में दो से 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. जिस तरह रुक रुक कर बारिश हो रही है और नदियों में लगातार बढ़ रहा है. बाढ़ के साथ कटाव की संभावना से लोगों में दहशत है. कदवा प्रखंड में महानंदा तटबंध के कट जाने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गयी है. तमाम कोशिशों के बाद भी कटान वाली जगह को अब तक बांधा नहीं जा सका है. पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलता रहा है.

महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि :

जिला के महानंदा व कोसी नदी का पानी बढ़ने लगा है. जबकि गंगा में स्थिति अभी तक स्थिर बनी हुई है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार, शनिवार की शाम झौआ में महानंदा नदी का जलस्तर 30.80 चेतावनी स्तर को पार कर 30.92 मीटर था, जो रविवार की सुबह बढ़कर 31.18 मीटर हो गया. बहरखाल में इसी नदी का जलस्तर 30.65 मीटर था, जो बढ़कर 30.93 मीटर हो गया. कुर्सेल में शनिवार की शाम 30.95 मीटर था, जो रविवार की सवेरे बढ़कर 31.18 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.21 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.42 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इसी नदी का जलस्तर शनिवार शाम 25.65 मीटर था, जो रविवार की सुबह बढ़कर 25.83 मीटर हो गया. आजमनगर व धबोल में भी महानंदा नदी का पानी बढ़ रहा है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.50 मीटर था. रविवार की सवेरे यहां का बढ़कर 29.80 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.84 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 29.08 मीटर हो गया है.

गंगा में नरमी, कोसी में उफान : गंगा नदी के जलस्तर में रविवार को कमी दर्ज की गयी है. जबकि कोसी नदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. रामायणपुर में शनिवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 23.55 मीटर दर्ज किया गया, जो रविवार की सुबह 23.55 मीटर ही रहा. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 25.57 मीटर था, जबकि रविवार की सुबह जलस्तर घटकर 25.56 मीटर हो गया. वहीं कुरसेला रेलवे ब्रिज पर कोसी नदी का जलस्तर शनिवार की शाम 26.30 मीटर दर्ज किया गया. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.45 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel