[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आजमनगर में लाल निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर ऊपर बह रही महानंदा

आजमनगर में लाल निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर ऊपर बह रही महानंदा

0
आजमनगर में लाल निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर ऊपर बह रही महानंदा

कटिहार. जिले में महानंदा के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि गंगा व कोसी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा व कोसी के जलस्तर में करीब 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिस तरह से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. इससे बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से मंगलवार की सवेरे जारी रिपोर्ट के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 22 सेंटीमीटर, बहरखाल में 34 सेंटीमीटर, आजमनगर में 44 सेंटीमीटर, धबोल में 37 सेंटीमीटर व कुर्सेल में 29 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि दुर्गापुर व गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तटबंध के भीतर के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की शाम जलस्तर 31.55 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 31.62 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.35 मीटर था, जो बढ़कर 31.43 मीटर हो गया. कुर्सेल में सोमवार की शाम 31.59 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे बढ़कर 31.69 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.86 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.96 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 26.24 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 26.29 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.23 मीटर था. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 30.33 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.53 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद जलस्तर मंगलवार की सवेरे बढ़कर 29.63 मीटर हो गया है. गंगा, कोसी व बरंडी के जलस्तर में उफान जारी गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 23.95 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 24.16 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 25.92 मीटर था. जबकि मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 26.08 मीटर हो गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की शाम जलस्तर 26.98 मीटर दर्ज की गयी. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.20 मीटर हो गया है. बरंडी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. ब रंडी नदी का जलस्तर सोमवार की शाम में 27.97 मीटर दर्ज किया गया है. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 28.03 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel