[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अग्निपथ योजना: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर शहर के 25 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

अग्निपथ योजना: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर शहर के 25 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

0
अग्निपथ योजना: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर शहर के 25 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

– शहर में पांच गश्ती दल 13 तक करेंगे निगरानी दो फरवरी से शुरू होगी 12 जिले की अभ्यर्थियों की फिजिकल जांच कटिहार अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जीडी सहित अन्य पदों पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है. स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर जीडी व अन्य पदों के लिए दो से 13 फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस बीच विधि व्यवस्था के संधारण एवं आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है. संयुक्त आदेश के जरिए पारदर्शी व स्वच्छ तरीके सेभर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की गयी है. जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण चौक चौराहा पर डाधिकारी के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया है. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार शहर के शहीद चौक, जीआरपी चौक, कटिहार रेलवे प्लेटफार्म सं एक के बाहर, मनिहारी मोड़ के समीप अस्थायी बस स्टैण्ड के पास, मिरचाईबाड़ी चौक हनुमान मंदिर के पास, अम्बेदकर चौक, पूर्णिया-कटिहार मुख्य सड़क में मेडिकल कॉलेज के आने-जाने वाले निकास द्वार पर, पूर्णिया-कटिहार मुख्य सड़क से मिलीट्री कैम्प जानेवाली मोड़ पर (संवेदनशील ), कनवा टोला मोड़ पर (संवेदनशील), सिरसा चौक, सिरसा गाँव में मेडिकल कॉलेज मोड़ पर, रामचन्द्र सिंह के घर एवं कच्ची सड़क के पास, प्राईमरी स्कूल कनवा टोला के पास, आर्मी कैम्प के गेट पर स्थित चारमुहानी के पास, अभ्यर्थियों के आवासन स्थल के पास (अभ्यर्थी प्रवेश द्वार), टैम्पु स्टैण्ड (मेडिकल कॉलेज के पास), मेडिकल कॉलेज मुख्य द्वार के पास, बामपाड़ा, मुबारकनगर, हाजीपुर (आर्मी कैम्प के निकास द्वार के पर), न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल के पास, शेरशाह चौक, हाजीपुर (न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल की ओर जानेवाली मोड़ पर), हृदयगंज मेन रोड (सीताराम चमरिया कॉलेज द्वार के पास), कारगील चौक (चिल्ड्रेन पार्क के पास), आर्मी कैम्प के अंदर जेसीओ मेस के पीछे रास्ते पर, दलन मवैशी हाट आर्मी कैम्प जाने वाले चौराहा पर एवं आर्मी कैम्प जाने वाले रास्ते के अंदर त्रिमुहानी पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है. दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को मिला है निर्देश डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल का दायित्व होगा कि वे अपने आवंटित कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ भीड़ को एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने देंगे. आर्मी कैम्प के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल का दायित्व होगा कि पंक्तिबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों को गेट के अन्दर प्रवेश करायेंगे तथा उक्त स्थल पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगे. इस पर विशेष रूप से ध्यान देंगे. आर्मी कैम्प से बाहर निकलने वाले रास्ते के पास व आर्मी परिसर के मुख्य निकास स्थल पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल का दायित्व होगा कि उक्त स्थल पर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त स्थल पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगे. इस पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है. पांच गश्ती दल करेंगे निगरानी जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पांच गश्ती दल भी गठित की गयी है. सभी गश्ती दल को क्षेत्र आवंटित की गयी है. गश्ती दल कटिहार रेलवे स्टेशन से मिलीट्री कैम्प तक, कटिहार मेडिकल कॉलेज से आर्मी कैम्प के गेट पर स्थित चारमुहानी होते हुए अभ्यर्थियों के आवासन स्थल (अभ्यर्थी प्रवेश द्वार) तक, सिरसा चौक, हाजीपुर न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल होते हुए बामपाड़ा मुबारक नगर हाजीपुर आर्मी कैम्प के निकास द्वार तक मिरचाईबाड़ी चौक हनुमान मंदिर से हृदयगंज, हाजीपुर होते हुए शेरशाह चौक, हाजीपुर न्यू पैटर्न इन्टरनेशनल स्कूल तक तथा आर्मी कैम्प के अदंर जेसीओ मेस के पीछे वाले रास्ते से दलन मवैशी हाट आर्मी कैम्प जाने वाले चौराहा तक अलग अलग गश्ती टीम जायजा लेते रहेंगे. संयुक्त आदेश में कहा गया है कि गश्ती दल में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आवंटित क्षेत्रान्तर्गत एवं आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सघन रूप से गश्ती करना सुनिश्चित करेंगे. प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी अपने विभागीय वाहन व संविदा वाहन से दायित्व निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel