[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार शराब में जब्त 62 वाहनों की हुई नीलामी, 16.49 लाख का राजस्व

शराब में जब्त 62 वाहनों की हुई नीलामी, 16.49 लाख का राजस्व

0
शराब में जब्त 62 वाहनों की हुई नीलामी, 16.49 लाख का राजस्व

कटिहार से रिपोर्ट,

जिले में उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस की ओर से शराब तस्कर एवं विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राजसात करते हुए वाहनों की बुधवार को उत्पाद कार्यालय परिसर में जब्त वाहनों की नीलामी की गई. 62 छोटे बड़े वाहनों की नीलामी में सरकार को 16.49 लख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है. जिला समाहर्ता आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार कटिहार जिले में शराब मामले में राजसात किए गए वाहनों की नीलामी हुई. इस नीलामी में परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह सहित अन्य मध्य निषेध पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें.

नीलामी के लिए निकाला गया था विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञापन के तहत कुल 109 वाहनों की सूची प्रकाशित की गई थी. तीन वाहनों पर पेनाल्टी लागू हो जाने से उनकी नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई. 106 वाहनों को नीलामी के लिए रखा गया. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में 62 छोटी-बड़ी गाड़ियों की सफलतापूर्वक बोली लगी. इस नीलामी से सरकारी खजाने में करीब 16 लाख 49 हजार 200 रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है. जिन वाहनों की नीलामी नहीं हो सकी, उनके लिए अगली तिथि 13 जून एवं 20 जून निर्धारित की गई है. जिला प्रशासन ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. नीलामी में जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर कुमार तथा निर्वाचन पदाधिकारी तुषार अनल भी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel