[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार बिहार की ट्रेनों में पहली बार ड्रोन से शराब की जांच, पैसेंजर ट्रेन में बड़ी खेप बरामद

बिहार की ट्रेनों में पहली बार ड्रोन से शराब की जांच, पैसेंजर ट्रेन में बड़ी खेप बरामद

0
बिहार की ट्रेनों में पहली बार ड्रोन से शराब की जांच, पैसेंजर ट्रेन में बड़ी खेप बरामद
सांकेतिक तस्वीर

Liquor Ban In Bihar: बिहार में कहने को तो शराबबंदी लागू है लेकिन, कई बार शराब तस्करी का मामला उजागर होता रहता है. बिहार पुलिस की ओर से शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं. इस बीच अब बिहार की ट्रेनों में ड्रोन के जरिये शराब तस्करी पर नजर रखी जा रही है. इतना ही नहीं, शराब की खेप को बरामद भी किया जा रहा है.

कटिहार में ट्रेन से शराब बरामद

दरअसल, मामला कटिहार जिले से सामने आया है जहां, पैसेंजर ट्रेन से बड़ी शराब की खेप को बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ ने पैसेंजर ट्रेन से 126 लीटर शराब जब्त किया है. यह बड़ी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत की गई. कहा जा रहा है कि, पहली बार ड्रोन से निगरानी के बाद शराब की खेप को बरामद किया गया है.

रेलवे सुरक्षा बल ने की कड़ी निगरानी

खबर की माने तो, कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने पहली बार ड्रोन कैमरे से निगरानी की. आरपीएफ को सूचना मिली थी कि, सिलीगुड़ी से कटिहार आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 15720 में अवैध शराब की तस्करी हो रही है. यह सूचना मिलने के बाद निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम ने कटिहार स्टेशन और रेलवे यार्ड में नजर बनाए रखी.

लाखों में बताई गई कीमत

ड्रोन के जरिये ट्रेन की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई. जिसके बाद ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर पहुंचते ही टीम ने तलाशी शुरू की. तलाशी के क्रम में एक डिब्बे से 126.600 लीटर देसी और विदेशी शराब की खेप बरामद की गई. शराब लावारिस अवस्था में रखी हुई थी. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. वहीं, इसके बाद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी कटिहार को सौंपा गया.

Also Read: Shravani Mela 2025: आज सम्राट चौधरी पूरे विधि-विधान से करेंगे उद्घाटन, कांवरियों के लिए इस बार है बहुत कुछ खास

Previous article Balochistan : बस से उतारकर 9 यात्रियों को मारी गोली, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मचा हड़कंप
Next article Sawan 2025: सुल्तानगंज में हाई अलर्ट, 200 CCTV कैमरे से निगरानी, गंगा घाट पर NDRF-SDRF की तैनाती
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel