[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार देर रात आयी आंधी बारिश ने किसानों को पहुंचाया नुकसान

देर रात आयी आंधी बारिश ने किसानों को पहुंचाया नुकसान

0
देर रात आयी आंधी बारिश ने किसानों को पहुंचाया नुकसान

– 18 घंटे तक रही बिजली बाधित, आर्मी कैंप के पहले गिरा पेड़, वाहनों की लगी लम्बी कतारें कटिहार सोमवार की रात आयी आंधी और बारिश से एक बार फिर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. अचानक आंधी और बारिश से एक ओर जहां किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में करीब बारह घंटे बिजली ठप हो गया. जबकि सिरसा के आसपास करीब 18 घंटे तक बिजली ठप रहा. इसका कारण आसपास के लोगों का कहना है कि देररात आयी आंधी तूफान में आमी कैम्प से पहले ग्यारह हजार तार पर एक विशाल पेड़ गिर गया. इस वजह से इलाके में अंधेरा छा गया. कटिहार- पूर्णिया एनएच 131ए पथ पर दोनों ओर से वाहनों की कतारें लगी रही. छोटी वाहने किसी तरह बगल होकर आते जाते रहे. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी. जिसे हटाने में दूसरे दिन मंगलवार को करीब ढाई बजे तक तार की मरम्मत करा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. शहरी क्षेत्र में सुबह सात बजे से पूर्व ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी थी. इधर किसानों में रविशंकर चौधरी, संजय चौधरी, मजाहरूल हक समेत अन्य का कहना है कि इन दिनों रूक रूक कर हो रही बारिश उनलोगों के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा है. खासकर मक्का के लिए नुकसान दायक साबित हो रहा है. उनलोगों ने बताया कि बारिश से पूर्व ही करीब तीन हजार का छिड़काव किया था. बारिश के बाद इसका बेअसर साबित होगा. पानी के लिए होना पड़ा परेशान उक्त क्षेत्र के गृहिणियों को खासा परेशानी हुई. सबसे अधिक सुबह लोगों को नित्यक्रिया से लेकर पानी के लिए परेशान होना पड़ा. करीब अठारह घंटे तक बिजली बाधित होने की वजह से टंकी से जहां पानी खत्म हो गया. दूसरी ओर घरों में लगे इन्वर्टर के ठप हो जाने की वजह से मोबाइल चाजिंग पर आफत आ गयी. इसके वजह से एक दूसरे से कनेक्टिविटी तक ठप पड़ गये. मोबाइल चार्ज के लिए लोग यत्र तत्र भटकते नजर आये. आमजनों का कहना था कि कनीय अभियंता विद्युत एसपी यादव द्वारा बताया गया कि सिरसा से पूर्व ग्यारह हजार तार पर पेड गिर जाने से इस तरह की समस्या आयी है. जिसे मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel