[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कुरसेला में स्थायी तौर पर बड़े दमकल की आवश्यकता

कुरसेला में स्थायी तौर पर बड़े दमकल की आवश्यकता

0
कुरसेला में स्थायी तौर पर बड़े दमकल की आवश्यकता

कुरसेला नया बाजार कुरसेला चौक पर पूर्व में अगलगी की घटना हुई है. आग लगने की घटना कुरसेला बाजार के मस्जिद के समीप का हाट बाजार में 4 मई 2024 को आग लगने की घटना घटित हुई थी. इस घटना में आसपास की बाजार की दुकानें जलकर राख हो गयी थी. आग लगने के इस घटना में लाखों का क्षति हुई थी. दीपक सिंह मार्केट के समीप आग लगने से दर्जनों दुकानें जल गयी थी. हाट बाजार में आग लगने के आपात सुरक्षा से बचाव के लिए कुरसेला में कोई माकुल व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. थाना के मिनी दमकल के भरोसे बाजार की आपात सुरक्षा निर्भर है. बाजार में लगातार घटित आग लगने के घटना के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर बचाव के लिये कोई पुख्ता सुरक्षा नहीं किया गया है. बाजार के घनी आबादी के आग के आपात व्यवस्था से बचाव के लिए कुरसेला में एक बड़ा दमकल का होना आवश्यक समझा जा रहा है. जिला मुख्यालय से कुरसेला की दूरी पैतालिस किलोमीटर है. बड़ा दमकल के यहां तक पहुंचने में घंटा के करीब लग जाता है. इन स्थियों के मद्देनजर तत्काल आग से बचाव के लिए कुरसेला में एक बड़ा दमकल के स्थायी तौर पर मौजूद होने जरुरी है. इससे समीप वर्ती प्रखंड क्षेत्रो को इसका लाभ मिलेगा. कुरसेला में बड़ा दमकल के मौजूद होने से कुरसेला हाट में लगे आग पर तत्काल काबू पाया जा सकता था. दुकानों को जलने से बचाया जा सकता था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel