[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार छात्रा को उठाकर बरामदे में फेंकने में केटीटीसी के शिक्षक निलंबित

छात्रा को उठाकर बरामदे में फेंकने में केटीटीसी के शिक्षक निलंबित

0
छात्रा को उठाकर बरामदे में फेंकने में केटीटीसी के शिक्षक निलंबित

– कॉलेज के प्राचार्य ने लिया एक्शन, सोमवार को किया जायेगा निलम्बन को पत्र जारी कटिहार यूजी प्रथम सेमेस्टर के दौरान प्रवेश पत्र व रूटिंग में एकरूपता नहीं होने की गलती भले ही पूर्णिया विवि परीक्षा की है लेकिन इसका खामियाजा कॉलेज प्रशासन से लेकर परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जफरबाग सिरसा में हो हल्ला कर रही एक छात्रा को पुरुष शिक्षक के द्वारा उठाकर बरामदे में फेंकने व कैद करने की हरकत का खामियाजा उक्त शिक्षक को भुगतना पड़ सकता है. वायरल वीडियो व फोटो के आधार पर कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ इम्तियाज अहमद ने कड़ा रूख अपनाया है. कहा, वायरल वीडियो व फोटो के आधार पर उक्त शिक्षक के विरूद्ध एक्शन लिया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है. सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद नोटिस जारी कर दिया जायेगा. कहा, वे अपने स्तर से कमेटी बनायेंगे. कमेटी की जांच में सत्य पाये जाने पर उन्हें हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. हालांकि इसके बाद भी उक्त कॉलेज में विवि की ओर से कार्रवाई की तलवार लटक रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के बाद विवि स्तर से भी उक्त वायरल वीडियो के विरूद्ध जांच टीम का गठन किया जा सकता है. संभवत: जांच टीम के सदस्य सोमवार को कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जफरबाग सिरसा में पहुंच सकती है. इसको लेकर जहां कॉलेज प्रबंधन में जहां हड़कम्प है. कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्रवाई छात्र नेताओं व छात्रों के बीच एक अच्छा संदेश गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel