[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार डेंजर लेवल से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही कोसी

डेंजर लेवल से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही कोसी

0
डेंजर लेवल से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही कोसी

कटिहार. जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन महानंदा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. इस नदी के जलस्तर में अधिकांश स्थानों पर कमी हो रही है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर डेंजर लेवल से 54 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर लाल निशान के करीब पहुंच चुका है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 के डूमर में लाल निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. इस बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की शाम जलस्तर 30.50 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.35 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.44 मीटर था, जो घटकर 30.30 मीटर हो गया. कुर्सेल में सोमवार की शाम जलस्तर 30.55 मीटर था, जो 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.40 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.59 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 27.46 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर सोमवार की शाम में 27.56 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह में जलस्तर घटकर 27.56 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.27 मीटर था. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.13 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.72 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद मंगलवार की सुबह में घटकर 28.58 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी में जबरदस्त उफान

गंगा, कोसी, बरंडी एवं कारी कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 27.13 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार की सुबह में बढ़कर 27.17 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.32 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.41 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की शाम जलस्तर 30.76 मीटर दर्ज की गयी. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.80 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास सोमवार की शाम में 31.17 मीटर था. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.20 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर सोमवार की शाम में 28.40 मीटर था. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.50 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel