[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अब भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है कोसी, बरंडी व कारी कोसी

अब भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है कोसी, बरंडी व कारी कोसी

0
अब भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है कोसी, बरंडी व कारी कोसी

कटिहार. जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सोमवार को महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही है. कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर में उफान है तथा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. हालांकि जिस तरह से रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बाद भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. घटते बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की शाम जलस्तर 31.50 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे जलस्तर घटकर 31.39 मीटर हो गया है. इसी नदी के बहरखाल में 31.34 मीटर था, जो घटकर 31.23 मीटर हो गया है. कुर्सेल में रविवार की शाम जलस्तर 31.50 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे घटकर 31.40 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.11 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर जलस्तर 28.06 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 27.08 मीटर था, जो सोमवार की सुबह जलस्तर 27.08 मीटर ही रहा. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.30 मीटर था. सोमवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 30.19 मीटर हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.62 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.53 मीटर हो गया है. गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी में उफान गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की शाम 25.97 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार की सवेरे बढ़कर 26.01 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 28.54 मीटर रहा. जबकि सोमवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 28.70 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की शाम जलस्तर 29.22 मीटर दर्ज की गयी. सोमवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.27 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास रविवार की शाम 29.60 मीटर था. सोमवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 29.72 मीटर हो गया है. कारी कोसी चेन संख्या 389 पर जलस्तर रविवार की शाम 27.11 मीटर था. सोमवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 27.19 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel