[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मनसाही में 11.4 बॉल में छह विकेट खोकर प्रशासन टीम ने जीती मैच

मनसाही में 11.4 बॉल में छह विकेट खोकर प्रशासन टीम ने जीती मैच

0
मनसाही में 11.4 बॉल में छह विकेट खोकर प्रशासन टीम ने जीती मैच

मनसाही. प्रखंड मुख्यालय मैदान में मंगलवार को एक नयी पहल के साथ पंचायत जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के बीच बारह- बारह ओवर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पंचायत जनप्रतिनिधियों की ओर से कप्तान का भार प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह संभाल रहे थे. पुलिस प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद कप्तान का भार संभाल रहे थे. प्रतियोगिता में अंपायर के रूप में जमसेद आलम और मजहर ने दोनों टीम के कप्तान की उपस्थिति में टॉस कराया. पंचायत जनप्रतिनिधि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निर्धारित बारह ओवर में चार विकेट खोकर 120 रन बनाया. जवाब में उतरी प्रशासन की टीम 11.4 ओवर में छह विकेट खोकर 121 रन बना कर जीत दर्ज किया. विनर व रनर टीम के कप्तान को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कुमार को दिया गया. साथ ही सभी पंचायत जन प्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, अंचलाधिकारी इस्माइल, बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार, मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, शशि कुमार मंडल, दीप नारायण पासवान, बबलू सोरेन, अनवर आलम, अवधेश प्रसाद यादव, तज्जमुल हक, पंचायत समिति सदस्य मधुसूदन पासवान उर्फ कन्हैया, मोफीजुद्दीन, मिथिलेश सिंह, निर्मल भगत, फुलेश्वर उरांव, राजा कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel