[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार केडीसीए सीनियर पुरुष टीम का कंडीशनिंग कैंप ब्रोंको टेस्ट के साथ संपन्न

केडीसीए सीनियर पुरुष टीम का कंडीशनिंग कैंप ब्रोंको टेस्ट के साथ संपन्न

0
केडीसीए सीनियर पुरुष टीम का कंडीशनिंग कैंप ब्रोंको टेस्ट के साथ संपन्न

कटिहार कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर पुरुष टीम के चयनित खिलाड़ियों का कंडीशनिंग कैंप रविवार को ब्रोंको टेस्ट के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. यह कैंप 17 फरवरी से कटिहार के कोसी रेलवे मैदान में संचालित हो रहा था. कैंप निदेशक हर्षवर्धन की अनुपस्थिति में शिविर का संचालन पूर्व हेमन खिलाड़ी बमबम यादव के नेतृत्व में किया गया. प्रशिक्षण सत्र में पूर्व हेमन खिलाड़ी अर्जुन यादव तथा पिछले सत्र में कटिहार टीम के कोच रहे भरत भूषण झा ने बतौर प्रशिक्षक खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कटिहार की टीम बीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में उपविजेता रही थी. कुल 29 खिलाड़ियों ने इस कैंप में भाग लिया था. शिविर को दो सत्रों में विभाजित किया गया था. प्रातः सत्र फिटनेस एवं फील्डिंग को समर्पित था, जबकि सायं सत्र में नेट अभ्यास कराया जाता था. समापन से पूर्व सभी खिलाड़ियों का ब्रोंको टेस्ट लिया गया. पिछले वर्ष टीम के अहम सदस्य रहे हजरत अली ने 4 मिनट 42 सेकंड का प्रभावशाली समय निकालते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. बिहार अंडर-16 टीम के सदस्य रहे राजदेव कुमार ने 4:50 मिनट के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऑलराउंडर नीतीश चौधरी ने 4:56 मिनट में टेस्ट पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. ब्रोंको टेस्ट के दौरान केडीसीए चयन समिति के अध्यक्ष जयंत मलिक स्वयं उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त केडीसीए कार्यालय सचिव नरेंद्र राय भी मौके पर मौजूद थे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. सीमांचल जोन अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए कटिहार टीम के अंतिम 15 खिलाड़ियों की घोषणा कल की जाएगी. चयन प्रक्रिया में क्रिकेट की सभी विधाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ, पिछले साल के अंतर जिला टूर्नामेंट का प्रदर्शन, अनुशासन, फिटनेस, कैंप के दौरान उपस्थिति और समय की पाबंदी को भी विशेष महत्व दिया जायेगा. कटिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 25 फरवरी को किशनगंज के खिलाफ पूर्णिया के विद्या विहार ग्राउंड में खेलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel