[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार महेश्वरी अकादमी में केडीसीए सीनियर व अंडर-23 ट्रायल शुरू

महेश्वरी अकादमी में केडीसीए सीनियर व अंडर-23 ट्रायल शुरू

0
महेश्वरी अकादमी में केडीसीए सीनियर व अंडर-23 ट्रायल शुरू

कटिहार कटिहार जिला क्रिकेट संघ ने सीनियर पुरुष व अंडर-23 पुरुष वर्ग के लिए ट्रायल सह चयन प्रक्रिया का शुभारंभ शनिवार को महेश्वरी अकादमी मैदान पर हुआ. पहले दिन कुल 56 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सुबह से ही मैदान पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला. युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया. चयन समिति ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन व खेल समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया. पूरी प्रक्रिया शांत, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. ट्रायल की मुख्य जिम्मेदारी चयन समिति के प्रभारी जयंत मलिक ने निभाया. चयनकर्ता राहुल चटर्जी, राजीव यादव खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म निरीक्षण कर रहे हैं. यह ट्रायल अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. अंतिम चरण में सीनियर पुरुष व अंडर-23 पुरुष वर्ग से 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण बीसीए पोर्टल पर कराया जायेगा. वे कटिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर-जिला प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे. यह प्रतियोगिता बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जायेगी. ट्रायल के दौरान केडीसीए के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इनमें केडीसीए एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष राकेश रंजन, संयोजक जावेद आलम ट्रायल इंचार्ज भारत भूषण झा, कार्यालय सचिव नरेंद्र राय, ट्रायल सहायक इंचार्ज शुभम, सिद्धांत शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel