[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, 4 डिग्री गिरा तापमान, क्या आज होगी बारिश?

कटिहार में बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, 4 डिग्री गिरा तापमान, क्या आज होगी बारिश?

0
कटिहार में बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, 4 डिग्री गिरा तापमान, क्या आज होगी बारिश?
बादलों ने बदला मौसम का मिजाज

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट

Katihar Weather: कटिहार में रविवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही. कई दिनों से उमस और तेज गर्मी झेल रहे जिलेवासियों ने जब सुबह आंख खोली तो आसमान पर हल्के बादलों की चादर नजर आई. ठंडी हवाओं के झोंकों ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद अब तक बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.

सबसे बड़ी राहत यह है कि शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बादल तो छाए, लेकिन क्या बरसेंगे?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल कटिहार का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन अधिक नमी के कारण यह 37 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है. सुबह 9 बजे तक बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि 10 बजे तक इसके 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दोपहर तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिले के करीब 60 प्रतिशत हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि पिछले कुछ दिनों की तरह बादल बिना बरसे लौट भी सकते हैं.

हवा हुई साफ, AQI पहुंचा संतोषजनक श्रेणी में

बादलों और हल्की हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है. कटिहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल 85 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. हवा में नमी 82 प्रतिशत है और 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है.

बेहतर AQI का फायदा खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

Katihar Weather: अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक कटिहार में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. सोमवार से गुरुवार तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है, तो धान की खेती करने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी. फिलहाल किसान भी आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel