[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR: टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय, दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

KATIHAR: टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय, दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

0

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: पटना में 8 मई को राज्यभर से पहुंचे टीआरई-4 (टीआरई फोर) अभ्यर्थियों द्वारा विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना की विभिन्न संगठनों ने कड़ी निंदा की है. इस घटना के विरोध में अब कई जिलों और संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है.

कटिहार जिले में अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी इस घटना को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने भविष्य और रोजगार की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज युवा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.

प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाना उचित नहीं है. टीआरई-4 के अभ्यर्थी अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे, जो किसी भी तरह से अपराध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं पर की गई कार्रवाई अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और निंदनीय है.

संगठन ने मांग की है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए. साथ ही घायल अभ्यर्थियों के समुचित इलाज और आर्थिक सहायता की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है.

इसके अलावा, टीआरई-4 नियुक्ति प्रक्रिया की स्पष्ट और समयबद्ध अधिसूचना जारी करने तथा अभ्यर्थियों के साथ सम्मानजनक वार्ता कर उनकी सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel