[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar Train Accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी

Katihar Train Accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी

0
Katihar Train Accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी

Katihar Train Accident: गुरुवार रात बिहार के कटिहार जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटिहार जिले के सुधानी के नजदीक पुल संख्या 136 के पास एक मालगाड़ी का 2 डिब्बा बेपटरी हो गया. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है. इस घटना पर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है और हालात पर कंट्रोल कर लिया गया है.

Whatsapp Image 2024 10 11 At 7.30.19 Am
Katihar train accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी 4
Whatsapp Image 2024 10 11 At 7.30.19 Am 1
Katihar train accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी 5

हादसे की जांच होगी

घटना को लेकर कटिहार रेलवे के सीनियर डीसीएम ने बताया कि बेपटरी होने के दो से तीन घंटे के अंदर ही रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया गया है. हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच को लेकर टीम गठित की जाएगी. हर पहलू को बारीकी से जांचा परखा जाएगा और जांच टीम पता लगाएगी कि आखिर पटरी से मालगाड़ी का डिब्बा उतरा कैसे?

जोरदार आवाज आई

बता दें कि यह मालगाड़ी गुवाहाटी से चलकर किशनगंज जा रही थी. इसी बीच सुधानी रेल गेट के पास पुल संख्या 136 के करीब 2 डिब्बों के चार पहिये पटरी हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर वो घटनास्थल पर पहुंचे थे. फिलहाल इस रूट पर अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है और देर रात तक डाउन लाइन पर भी आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है.

कल इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस को पलटने की हुई थी साजिश

कल गाड़ी पटना-गया रूट पर अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी में बिछाये गये सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर को उठाकर रेल लाइन पर रख दिया गया था. लेकिन, ड्राइवर ने उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका.लेकिन,ट्रेन रुकते-रुकते इंजन सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर में जा टकरायी. इस दौरान रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

इसे भी पढ़ें: Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Previous article Bihar Weather : मेला घूमने का है प्लान तो छाता रखे अपने साथ, इन जिलों में होगी बारिश 
Next article Durga Navami 2024 Date And Time: दुर्गा नवमी आज, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel