[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार

0
कटिहार में फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार
सेमापुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

Katihar Semapur Firing Case: कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार रविवार को सेमापुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर सेमापुर थाना कांड संख्या 68/26 एवं 69/26 दर्ज किया है. मामले में हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष रमाशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान दोनों मामलों के एक-एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

थाना पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel