[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार सदर अस्पताल में आज शनिवार को मिलेंगे ये डॉक्टर, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

कटिहार सदर अस्पताल में आज शनिवार को मिलेंगे ये डॉक्टर, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

0
कटिहार सदर अस्पताल में आज शनिवार को मिलेंगे ये डॉक्टर, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
सांकेतिक तस्वीर

कटिहार, राज किशोर चौरसिया।

Katihar Sadar Hospital OPD: शनिवार की सुबह अक्सर कई परिवार इस असमंजस में रहते हैं कि अस्पताल जाएं या नहीं. कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो पूरा दिन खराब हो जाएगा. खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों के परिजन इस चिंता से जूझते हैं. लेकिन इस बार सदर अस्पताल कटिहार ने मरीजों को राहत देने वाली व्यवस्था की है. अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है, ताकि मरीज बिना भटकाव के सीधे संबंधित विभाग में जाकर इलाज करा सकें.

सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी सेवा नियमित रूप से संचालित होगी. अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा. वहीं, आपातकालीन मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

आखिर किस विभाग में कौन सा डॉक्टर रहेगा उपलब्ध?

मेडिसिन विभाग में डॉ. उदयन मरीजों का इलाज करेंगे. बुखार, सर्दी-खांसी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पेट दर्द, गैस, लीवर, किडनी और सांस संबंधी बीमारियों से परेशान मरीज यहां परामर्श ले सकते हैं. मौसमी बीमारियों के मरीज भी इसी विभाग में इलाज करा सकेंगे.

3Db5E0Ee 952F 40Df B798 Eb25846Ac915
कटिहार सदर अस्पताल

दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं के लिए डेंटल विभाग में डॉ. ए.के. सिंह उपलब्ध रहेंगे. दांत दर्द, मसूड़ों से खून आना, दांत में कीड़ा लगना, दांत हिलना, मुंह के छाले, दांत की सफाई और दांत निकालने जैसी सेवाएं यहां मिलेंगी.

कान, नाक और गले की परेशानी है तो यहां जाएं

ईएनटी विभाग में डॉ. विपिन कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. कान बहना, कम सुनाई देना, गले में खराश, टॉन्सिल, नाक से खून आना, साइनस और आवाज बैठने जैसी समस्याओं का इलाज इस विभाग में किया जाएगा.

महिलाओं के लिए गायनो विभाग में डॉ. अभिरुचि मनु और डॉ. ममता कुमारी उपलब्ध रहेंगी. माहवारी संबंधी समस्या, सफेद पानी, गर्भावस्था जांच, प्रसव पूर्व परामर्श, पेट के निचले हिस्से में दर्द और बांझपन जैसी समस्याओं के लिए महिलाएं इन विशेषज्ञों से सलाह ले सकती हैं.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे जारी रहेगी. इसके लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुशांत कुमार इमरजेंसी में तैनात रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. सानंद प्रेम सेवा देंगे. वहीं रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. दीपक कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.

Katihar Sadar Hospital OPD: मरीजों से अस्पताल प्रशासन की क्या अपील?

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी सेवा का ही उपयोग करने की अपील की है. दुर्घटना, हार्ट अटैक, तेज बुखार, प्रसव पीड़ा या अन्य गंभीर स्थिति में ही इमरजेंसी सेवा का इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

यदि आप शनिवार को सदर अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले पर्ची काउंटर से पंजीकरण जरूर करा लें. इससे समय की बचत होगी और बिना भटके सीधे संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?

27, 28, 29 जून को बिहार के इन जिलों में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश और वज्रपात पर IMD का डबल अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel