[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज? जानें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी ड्यूटी लिस्ट

कटिहार में आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज? जानें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी ड्यूटी लिस्ट

0
कटिहार में आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज? जानें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी ड्यूटी लिस्ट
सांकेतिक तस्वीर

कटिहार में राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट

Katihar Sadar Hospital OPD: जिला सदर अस्पताल कटिहार में मंगलवार को मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवा का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी तय की गई है.

ओपीडी में इन विभागों के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

मंगलवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में चार प्रमुख विभागों के डॉक्टर मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. मेडिसिन विभाग में डॉ एसपी विनकर मरीजों को देखेंगे. दांत से संबंधित समस्याओं के लिए डेंटल विभाग में डॉ एके सिंह उपलब्ध रहेंगे. वहीं कान, नाक और गला रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज ईएनटी विभाग में विपिन कुमार करेंगे. महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए गायनो विभाग में डॉ अभिरुचि मनु सेवाएं देंगी.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए इमरजेंसी विभाग में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विपिन कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ आशीष प्रकाश मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ दिगम्बर नाइट शिफ्ट में तैनात रहेंगे.

गंभीर मरीजों को तुरंत मिलेगा उपचार

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शिफ्टवार ड्यूटी व्यवस्था से दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने या अन्य आपात स्थितियों में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी. इससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी और इलाज में अनावश्यक देरी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

निर्धारित समय पर ही पहुंचें मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ओपीडी के निर्धारित समय के दौरान ही अस्पताल पहुंचें. वहीं इमरजेंसी सेवा का उपयोग केवल गंभीर और आपात स्थितियों में ही करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और अस्पताल की व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel