[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

कटिहार में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

0
कटिहार में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
प्रतीकात्मक तस्वीर

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. पूरी रात रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया. कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है.

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई. सुबह के समय सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

10 बजे के बाद मौसम साफ होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिले में बारिश की संभावना 70 प्रतिशत बनी हुई है. हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जबकि ह्यूमिडिटी 87 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है.

सुबह 8 बजे और 9 बजे तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद करीब 10 बजे से मौसम साफ होने की उम्मीद है. बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी के लिए फायदेमंद बारिश

इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की रोपनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी और खेती कार्य में तेजी आएगी. तापमान में गिरावट से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.

जलजमाव और बिजली संकट से बढ़ी परेशानी

लगातार हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. वहीं कई जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को रातभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

नगर निगम और बिजली विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जलनिकासी और बिजली व्यवस्था जल्द सामान्य की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel