[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: बरारी में 31 मई तक रोज कटौती, मनसाही में 16 मई तक बाधित रहेगी सप्लाई

कटिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: बरारी में 31 मई तक रोज कटौती, मनसाही में 16 मई तक बाधित रहेगी सप्लाई

0
कटिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: बरारी में 31 मई तक रोज कटौती, मनसाही में 16 मई तक बाधित रहेगी सप्लाई
प्रतीकात्मक तस्वीर

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार के बरारी और मनसाही प्रखंड क्षेत्र में 33 केवी फीडर के मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. कटिहार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी. विभाग ने बताया कि यह कार्य सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है.

बरारी क्षेत्र में 31 मई तक रोज 5 घंटे बिजली कटौती

33 केवी इलेक्ट्रिक पावर सब-स्टेशन, कोढ़ा ओल्ड से जुड़े बरारी क्षेत्र में 11 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा.

मनसाही क्षेत्र में 16 मई तक बाधित रहेगी बिजली

मनसाही प्रखंड क्षेत्र में भी 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 मई से 16 मई तक रोज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए कराया जा रहा मेंटेनेंस

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह तकनीकी कार्य आवश्यक है. मौसम खराब होने या किसी आपात स्थिति की स्थिति में कार्य की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें और पानी सहित अन्य आवश्यक चीजों का भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel