[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार प्राणपुर की विधायक निशा सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

प्राणपुर की विधायक निशा सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं

0
प्राणपुर की विधायक निशा सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं
निशा सिंह को भाजपा ने सौंप दी बिहार महिला मोर्चा की कमान

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

Katihar News : कटिहार जिले की प्राणपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं निशा सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा ने उन्हें बिहार महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश राजनीति में उनका प्रभाव और राजनीतिक कद दोनों बढ़ गया है. कटिहार जिले की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

छह साल में तय किया प्रभावशाली राजनीतिक सफर

निशा सिंह का राजनीतिक सफर अपेक्षाकृत नया होने के बावजूद काफी तेज रहा है. वर्ष 2020 में उनके पति और पूर्व विधायक-मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन के बाद भाजपा ने उन्हें प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था. पहली ही बार में उन्होंने जीत दर्ज कर विधानसभा तक का सफर तय किया.

विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई. इसी सक्रियता के आधार पर पार्टी ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री तथा विधानसभा की कारा सुधार समिति का सभापति बनाया. वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की.

कटिहार की दूसरी महिला नेता जिन्हें मिली प्रदेश कमान

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कटिहार जिले की राजनीति में यह एक विशेष उपलब्धि है. इससे पहले सुनीता देवी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं. अब निशा सिंह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनकर जिले की दूसरी महिला नेता बन गई हैं जिन्हें किसी राष्ट्रीय दल की महिला इकाई का प्रदेश नेतृत्व मिला है.

महिलाओं को संगठन से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद निशा सिंह के सामने संगठन विस्तार की अहम चुनौती होगी. बिहार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला मोर्चा को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आधी आबादी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी.

विशेष रूप से सीमांचल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना उनके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सीमांचल जैसे सामाजिक और राजनीतिक रूप से विविध क्षेत्र में महिला मोर्चा का विस्तार भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम होगा.

Also Read: बिहार में महंगी हुई कमर्शियल गैस, पटना में LPG सिलेंडर 53.50 रुपये बढ़ा, होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ी चिंता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel