[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में 8 साल की चारवी ने किया कमाल, बंगाल में जीते 2 गोल्ड मेडल

कटिहार में 8 साल की चारवी ने किया कमाल, बंगाल में जीते 2 गोल्ड मेडल

0
कटिहार में 8 साल की चारवी ने किया कमाल, बंगाल में जीते 2 गोल्ड मेडल
चारवी कुमारी गोल्ड मेडल के साथ

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट

Katihar News: कटिहार जिले के खुरियाल गांव की बेटी चारवी कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पश्चिम बंगाल में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चारवी ने सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में उनके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और प्रशिक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

दो गोल्ड जीतकर बनीं प्रतियोगिता की स्टार खिलाड़ी

प्रतियोगिता के दौरान चारवी ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय दिया. लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें सब जूनियर ग्रुप का बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड भी प्रदान किया गया. यह उपलब्धि उनकी खेल प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है.

अब राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दिखेगा हुनर

इस शानदार सफलता के बाद चारवी का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हो गया है. अगस्त-सितंबर में जलपाईगुड़ी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेंगी. परिवार और प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि वह वहां भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी.

बंगाल में रहकर बिहार का नाम कर रहीं रोशन

चारवी वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहकर ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं. कम उम्र में ही उन्होंने जिस तरह की उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. खेल के प्रति उनका समर्पण और लगातार अभ्यास उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है.

कोच ने जताया उज्ज्वल भविष्य का भरोसा

चारवी के कोच देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी अकादमी में विभिन्न राज्यों के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि चारवी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं. कोच ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी निरंतर मेहनत जारी रखने की सलाह दी.

जिले में खुशी, लोगों ने दी बधाई

चारवी की इस सफलता से कटिहार जिले में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. कम उम्र में मिली यह सफलता साबित करती है कि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वह बड़ी उपलब्धियों का रास्ता तय कर सकती है.

Also Read: पटना में बढ़ती गर्मी से जल संकट गहराया, 5 फुट नीचे गया जलस्तर, ट्यूबवेल पर बढ़ा दबाव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel