[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार के डंडखोरा में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, नामांकन शुरू, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

कटिहार के डंडखोरा में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, नामांकन शुरू, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

0
कटिहार के डंडखोरा में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, नामांकन शुरू, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
डंडखोरा में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, नामांकन शुरू

कटिहार के डंडखोरा से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Katihar News: कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज सौरिया में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है. वर्षों से स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी सौगात साबित हुई है. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन लिया जा रहा है और आगामी 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

फिलहाल कॉलेज का संचालन उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौरिया परिसर से किया जा रहा है. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा रहा है.

छह विषयों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

राज्य सरकार और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रथम चरण में छह विषयों में नामांकन लिया जा रहा है. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी.

राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सात निश्चय-3” के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच को मजबूत करना है.

भविष्य में विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई भी होगी

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार कॉलेज में आधारभूत संरचना विकसित होने के बाद विज्ञान, वाणिज्य और अन्य संकायों की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी. इसके लिए स्थायी परिसर के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है.

ग्रामीण क्षेत्रों में पांच एकड़ भूमि चिह्नित कर स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. भवन निर्माण का कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के माध्यम से कराया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब नहीं तय करनी होगी 40 किलोमीटर तक की दूरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंडखोरा में डिग्री कॉलेज खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें स्नातक की पढ़ाई के लिए कटिहार, सालमारी या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

अब तक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 10 से 40 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे आर्थिक और समय दोनों तरह की समस्याएं होती थीं. स्थानीय स्तर पर कॉलेज खुलने से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Katihar News: शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि डंडखोरा में राजकीय डिग्री कॉलेज की शुरुआत क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी. इससे न केवल उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

Previous article युद्ध के खिलाफ एकजुट दिखे जी-7 के देश
Next article पटना जू में मैसूर से आएगा नया मेहमान, 21 साल पहले USA से आई थी ‘शांति’
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel