[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में एमडीएम के डेढ़ दर्जन जिला व प्रखंड साधनसेवियों का तबादला

कटिहार में एमडीएम के डेढ़ दर्जन जिला व प्रखंड साधनसेवियों का तबादला

0
कटिहार में एमडीएम के डेढ़ दर्जन जिला व प्रखंड साधनसेवियों का तबादला
मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन करते स्कूली छात्र-छात्राएं. (फाइल फोटो)

कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट

Katihar MDM Transfer: जिले में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत डेढ़ दर्जन साधनसेवियों का स्थानांतरण किया गया है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), मध्याह्न भोजन योजना ने आदेश जारी कर सभी स्थानांतरित कर्मियों को निर्धारित अवधि के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है.

जिला स्तरीय समिति के निर्णय के बाद जारी हुआ आदेश

डीपीओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के पत्रांक-1888, दिनांक 12 जुलाई 2013 में निहित प्रावधानों तथा 24 जून 2026 को आयोजित जिला स्तरीय चयन सह अवधि विस्तार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह स्थानांतरण किया गया है.

इन साधनसेवियों का किया गया स्थानांतरण

आदेश के अनुसार जिला साधनसेवी अनिल कुमार साह को बरारी तथा शिवशंकर पासवान को समेली भेजा गया है. अनुरंजन पासवान को समेली से कदवा, राजेश कुमार पोद्दार को कदवा से आजमनगर, मनोज कुमार साह को बलरामपुर से फलका, जयजीव मंडल को आजमनगर से बारसोई, अरविंद कुमार को डंडखोरा से जिला कार्यालय, संजय कुमार पासवान को कुरसेला से मनिहारी, अमित कुमार दास को फलका से बलरामपुर, रणजीत कुमार को कटिहार ग्रामीण से प्राणपुर, नियाज आलम को बारसोई से जिला कार्यालय, पूर्णेन्दु कुमार को कोढ़ा से हसनगंज, प्रवीण कुमार साह को कटिहार नगर से मनसाही, दाताराम पांडेय को हसनगंज से कोढ़ा, प्रदीप कुमार मंडल को मनिहारी से कटिहार ग्रामीण, संजय कुमार को मनसाही से डंडखोरा, माधुरी कुमारी को बरारी से कटिहार नगर निगम तथा अमित कुमार सिंह को प्राणपुर से कुरसेला स्थानांतरित किया गया है.

समय पर योगदान देने का निर्देश

डीपीओ ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित जिला एवं प्रखंड साधनसेवी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल का संपूर्ण प्रभार एक सप्ताह के भीतर हस्तांतरित करेंगे. साथ ही एमआईएस एवं ई-शिक्षाकोष का पासवर्ड सहित सभी आवश्यक अभिलेख नए पदस्थापन स्थल पर उपलब्ध कराते हुए योगदान देना सुनिश्चित करेंगे.


और पढ़ें: मूसलाधार बारिश से सालमारी बाजार में जलजमाव, लोगों ने नाला निर्माण की उठायी मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel