[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR: नकदी, जेवर और एक बेटे को लेकर, प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां

KATIHAR: नकदी, जेवर और एक बेटे को लेकर, प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां

0
KATIHAR: नकदी, जेवर और एक बेटे को लेकर, प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. महिला अपने साथ डेढ़ साल के बेटे को भी ले गई. आरोप है कि महिला घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई.

पीड़ित पति ने मनसाही थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रदेश में मजदूरी करता है पति

पीड़ित पति ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है. इसी दौरान दंडखोरा थाना क्षेत्र के थपकोल गांव निवासी शेखर कुमार मंडल उसकी पत्नी के संपर्क में आया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया. पति का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी पत्नी से बैंक खाते से बारी-बारी कर तीन लाख रुपये से अधिक की रकम भी निकलवा ली.

दो बेटियों को छोड़ छोटे बेटे को लेकर हुई फरार

पति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक डेढ़ साल का बेटा शामिल है. महिला दोनों बेटियों को घर पर छोड़कर छोटे बेटे को अपने साथ ले गई. साथ ही घर में रखे नकद रुपये और कीमती जेवरात भी लेकर फरार हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना को लेकर मनसाही थाना में आवेदन दिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel