[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

कटिहार में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

0
कटिहार में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग
महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: शहर के महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को करणी सेना द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना के जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी ने की.

इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया और महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप चौक पर उनकी प्रतिमा जल्द स्थापित करने की मांग भी उठाई. वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे, जिनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

करणी सेना के जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया. उनका त्याग और पराक्रम इतिहास में अमर है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप के संघर्ष और आदर्शों से अवगत कराना समाज की जिम्मेदारी है.

मौके पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, संजय सिंह, राज किशोर सिंह, आदित्य सिंह, भास्कर सिंह, विवेक सिंह, प्रियंका सिंह, परशुराम सिंह, सुमित सिंह, किशन सिंह, गुंजा सिंह, सुबोध सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel