[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, जानिए ओपीडी और इमरजेंसी का पूरा शेड्यूल

कटिहार सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, जानिए ओपीडी और इमरजेंसी का पूरा शेड्यूल

0
कटिहार सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, जानिए ओपीडी और इमरजेंसी का पूरा शेड्यूल
Katihar Hospital

Katihar Hospital Update: कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट . सदर अस्पताल कटिहार में शनिवार को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.

अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी और गायनो विभाग में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा को भी 24 घंटे सक्रिय रखा गया है ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके.

ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलेगा परामर्श

शनिवार को सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मेडिसिन विभाग में डॉ. उदयन मरीजों को देखेंगे. डेंटल विभाग में डॉ. एके सिंह तथा ईएनटी विभाग में डॉ. विपिन कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

महिला मरीजों के लिए गायनो विभाग में डॉ. अभिरुचि मनु और डॉ. ममता कुमारी उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज पर्ची कटाकर संबंधित विभाग के डॉक्टर से आसानी से परामर्श ले सकते हैं.

इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर तैनात

गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुशांत कुमार इमरजेंसी संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. सानंद प्रेम की ड्यूटी रहेगी, जबकि रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. दीपक कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जरूरी दवाएं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध रखी गयी हैं.

गर्मी में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं. ऐसे में अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गयी है.

Also Read: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel