[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक, समाज के शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

कटिहार में भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक, समाज के शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

0
कटिहार में भारतीय हरि एकता महासंघ की बैठक, समाज के शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर
बैठक मे शामिल संघ के सदस्य

कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट:
कटिहार: शहर के राजेंद्र ग्राम में रविवार को भारतीय हरि एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार उपस्थित रहे.

बैठक में संगठन के विस्तार, समाज के उत्थान, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. जिले भर से बड़ी संख्या में समाज के लोग इस बैठक में शामिल हुए.

वक्ताओं ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की बात करती है, लेकिन आज भी समाज शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में पीछे है. उन्होंने चिंता जताई कि बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर समाज की भागीदारी बेहद कम है.

मुख्य अतिथि ललित कुमार ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा के बिना संभव नहीं है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की और कहा कि पढ़-लिखकर ही समाज अपनी पहचान मजबूत कर सकता है और अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकता है. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया.

जिला अध्यक्ष भागीरथ राय ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि संगठन लगातार समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और आने वाले समय में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर जगदीश प्रसाद राय, अनुरंजन, विनोद कुमार राय, अशोक राय, मनोज राय, किशोर मंडल, पंचनाल राय, कैलाश राय, मीरा कुमारी, पारो कुमारी, चंदा कुमारी, जयप्रकाश राय, अवधेश, मुन्ना, प्रदुमन, ललन सोनकर, धनंजय राय सहित कई लोग उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel