[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कटिहार की सीमा सील, पुलिस अलर्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कटिहार की सीमा सील, पुलिस अलर्ट

0
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कटिहार की सीमा सील, पुलिस अलर्ट

सीमा से सटी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी बने चेकपोस्ट

कटिहार. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड में है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. दूसरे चरण के मतदान को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट कर दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों के बारसोई अनुमंडल के बारसोई थाना क्षेत्र, आबादपुर बलरामपुर, तेलता, सुधानी, कचना कटिहार सरदार अनुमंडल के प्राणपुर थाना, रोशना थाना, मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना पुलिस को अलर्ट कर वहां पुलिस की गतिविधि तेज कर सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को सील कर दिया गया है. सीमा से सटी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाये गये हैं. जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात हैं. हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है. वाहनों के कागजात, डिक्की, संदिग्ध सामान की सघन तलाशी ली जा रही है. ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक लगायी जा सके.

नकदी व हथियार पर रखी जा रही विशेष नजर

पुलिस विशेष रूप से नकदी, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए तकनीकी निगरानी का भी सहारा लिया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. उनकी पहचान का सत्यापन किया जा रहा है. सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है. दिन के साथ-साथ रात में भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बाइक, चारपहिया वाहनों व मालवाहक गाड़ियों की विशेष जांच की जा रही है. इसके अलावा, नदी मार्ग और कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. ताकि कोई भी व्यक्ति इन रास्तों का इस्तेमाल कर अवैध गतिविधियों को अंजाम न दे सके. पश्चिम बंगाल में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके. चुनाव को प्रभावित करने को लेकर असामाजिक तत्व बिहार के कटिहार बॉर्डर का इस्तेमाल न कर सके या फिर पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्व मतदान में खलल उत्पन्न नहीं कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel