[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar: रेलवे स्टेशन पर हुआ मॉकड्रिल: 15 मिनट तक ब्लैकआउट, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

Katihar: रेलवे स्टेशन पर हुआ मॉकड्रिल: 15 मिनट तक ब्लैकआउट, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

0
Katihar: रेलवे स्टेशन पर हुआ मॉकड्रिल: 15 मिनट तक ब्लैकआउट, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में
मॉकड्रिल के दौरान मौजूद अधिकारी व प्रशासन

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले में संभावित आपात स्थिति और हवाई हमले जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं रेल एसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्मोक एवं मॉक ड्रिल आयोजित किया गया.

इस दौरान एएफ के सहायक कमांडेंट, आरपीएफ कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह, सिविल डिफेंस के अधिकारी एवं कर्मी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौजूद रहे. मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया गया.

बताया गया कि आज शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक पूरे शहर में पावर ब्लैकआउट किया जाएगा. सायरन बजते ही शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से यह अभ्यास सिविल डिफेंस की तैयारियों और आपातकालीन स्थिति में प्रशासनिक कार्यक्षमता की जांच के उद्देश्य से कराया जा रहा है.

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांत रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह केवल पूर्व निर्धारित अभ्यास है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बेहतर तरीके से कार्य कर सकें.

डीएम ने बताया कि शहर के 47 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. मनिहारी मोड़, न्यू मार्केट और कटिहार रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा.

रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने कहा कि रेलवे भी इस मॉक ड्रिल में सक्रिय रूप से सहभागी है. रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जा रहा है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel