[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कल से सभी स्कूलों में शुरू होगा भारतीय भाषा समर कैंप, डीपीओ ने जारी किए निर्देश

कल से सभी स्कूलों में शुरू होगा भारतीय भाषा समर कैंप, डीपीओ ने जारी किए निर्देश

0
कल से सभी स्कूलों में शुरू होगा भारतीय भाषा समर कैंप, डीपीओ ने जारी किए निर्देश
छात्र-छात्राएं (फाइल फोटो)

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार से भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. समग्र शिक्षा अभियान एवं प्रारंभिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

डीपीओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 13 मई से भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 28 घंटे की गतिविधियां निर्धारित की गई हैं.

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा एवं विद्यालय में पढ़ाई जा रही भाषाओं के अतिरिक्त एक अन्य भारतीय भाषा तथा भारतीय सांकेतिक भाषा से संबंधित गतिविधियों में शामिल किया जाएगा.

डीपीओ ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि समर कैंप का आयोजन मार्गदर्शिका के अनुसार प्रभावी ढंग से किया जाए.

डायट करेगी सहयोग

जिले में कार्यक्रम के शैक्षणिक समन्वय, संचालन एवं अनुश्रवण के लिए डायट टीकापट्टी को नोडल संस्था के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. यह संस्था स्थानीय भाषा विशेषज्ञों एवं संसाधन सेवियों के सहयोग से विद्यालयों में कार्यक्रम संचालन में सहायता करेगी.

रोजाना देनी होगी रिपोर्ट

आदेश में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम से संबंधित व्यय का समायोजन कंपोजिट स्कूल ग्रांट मद से किया जाएगा. सभी विद्यालय प्रधानों को प्रत्येक दिन की गतिविधियों की रिपोर्ट गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से सुबह 11:30 बजे तक अपलोड करनी होगी. साथ ही प्रखंड स्तर पर आईसीटी कोऑर्डिनेटर एवं लेखा सहायक दूरभाष के माध्यम से अनुश्रवण करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel