[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी

कटिहार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी

0

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: समग्र शिक्षा अभियान एवं प्रारंभिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

बीईओ को लिखे पत्र में डीपीओ ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणित बच्चों की आगे की शिक्षा की मजबूत नींव है. इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 4, 5 और 6 के बच्चों की भाषा एवं गणित की बुनियादी क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए एक राज्यव्यापी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.

यह कार्यक्रम विद्यालय की नियमित दिनचर्या एवं शैक्षणिक कैलेंडर के साथ समन्वय स्थापित कर संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता को मजबूत करना और उन्हें उच्च कक्षाओं के लिए तैयार करना है.

कार्यक्रम के प्रमुख चरण

इस अभियान को चार चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण मई माह के दूसरे सप्ताह से तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा.

विद्यालय स्तर पर व्यवस्था

निर्देश के अनुसार सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे. वे विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों का उन्मुखीकरण सुनिश्चित करेंगे. प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 4, 5 और 6 के लिए कक्षावार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो चयनित बच्चों के साथ विशेष शिक्षण कार्य करेंगे.

प्रतिदिन विद्यालय के पहले घंटे में भाषा और दूसरे घंटे में गणित शिक्षण को अनिवार्य रूप से निर्धारित किया गया है.

मॉनिटरिंग और समीक्षा

प्रखंड स्तर पर कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर समन्वयकों के माध्यम से शिक्षकों की सूची तैयार कर उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा. स्कूल परिसर रिसोर्स पर्सन नियमित रूप से विद्यालयों का अनुश्रवण करेंगे और शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे.

साथ ही मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया जाएगा. विद्यालय प्रधान प्रत्येक माह अभिभावक-शिक्षक बैठक कर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उपलब्ध शिक्षण अधिगम सामग्री का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश भी दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel