[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR: बरारी में 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या, भतीजा और पड़ोसी नामजद

KATIHAR: बरारी में 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या, भतीजा और पड़ोसी नामजद

0
KATIHAR: बरारी में 58 वर्षीय व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या, भतीजा और पड़ोसी नामजद
घटना के बाद घर के बाहर आक्रोशित लोग

कटिहार के बरारी से हरजीत सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सिक्क्ट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-8 में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 58 वर्षीय मोo मुस्ताक की उनके ही घर के कमरे में धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, घटना रात के समय की है जब मोo मुस्ताक अपने घर में सो रहे थे. उनकी पत्नी मुफरेजा खातून भी उसी कमरे में मौजूद थीं. देर रात अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ हालत में पाया, जिसके बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इसके बाद सदर-2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिन्होंने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतक के एक भतीजे और एक पड़ोसी को नामजद किया है. दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पुत्र, पुत्री और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मो मुस्ताक असाध्य रोगों के उपचार का भी काम करते थे और समाज में उनकी अच्छी पहचान थी. उनकी हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel