[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार काजल हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

काजल हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

0
काजल हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

कटिहार.

सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में काजल कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में बीते रविवार को काजल कुमारी (32 वर्ष) पति स्व सुरेश यादव, शरीफगंज, थाना सहायक, निवासी की उसके निवास स्थल पर ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस संदर्भ में नगर (सहायक) थाना में मामला दर्ज किया गया. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर 1 अभिजीत सिंह के नेतृत्व में घटना में संलिप्त फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस व एसटीएफ की विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच वैज्ञानिक अनुसंधान से की तो यह बात सामने आई कि महिला कई युवकों के टच में थी. यानि महिला का कई युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी द्वेष में आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. इसके पश्चात गठित पुलिस टीम में शामिल जिला पुलिस बल व एसटीएफ ने बकिया सुखाय दियारा में छापेमारी कर अभियुक्त जयनंदन यादव पिता कालीदास यादव, बकिया सुखाय थाना बरारी जिला कटिहार को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो मामले में अन्य दो सहयोगी की भी संलिप्तता सामने आई है. पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel