[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार रोक के बावजूद जुगाड़ वाहन का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन

रोक के बावजूद जुगाड़ वाहन का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन

0
रोक के बावजूद जुगाड़ वाहन का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन

कोढ़ा सरकार के प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में जुगाड़ वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है. प्रखंड के कई ग्रामीण व मुख्य मार्गों पर अवैध वाहन खुलेआम फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं. प्रशासनिक रोक के बावजूद इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. जानकारी के अनुसार जुगाड़ गाड़ियों का उपयोग सवारी व सामान ढुलाई दोनों के लिए किया जा रहा है. ये वाहन बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं. जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संकरी सड़कों और बाजार क्षेत्रों में जुगाड़ गाड़ियों की वजह से जाम और दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सरकार ने पूर्व में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया था. इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र में इनका संचालन प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े कर रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से चल रही जुगाड़ गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाय. ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel