[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका को किया सम्मानित

0
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका को किया सम्मानित

कटिहार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटिहार जिले में जीविका जिला कार्यालय, सदर अस्पताल कटिहार तथा सभी प्रखंडों के 46 संकुल स्तरीय संघों में उत्साह व उमंग के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है. देवताओं का वास होता है. भारतीय संस्कृति में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है. परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को सही दिशा में मार्गदर्शन देती है. इसलिए लड़का व लड़की के पालन-पोषण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा सामुदायिक संगठनों के माध्यम से लिंग आधारित भेदभाव, बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया गया. साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता एवं रोजगार योजनाओं का लाभ लेकर नए व्यवसाय शुरू करने तथा पुराने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया. जीविका के माध्यम से महिलाओं को सामूहिक पूंजी निवेश कर बड़े स्तर पर रोजगार शुरू करने की सलाह भी दी जा रही है. कार्यक्रम के दौरान राम-रहीम जीविका संकुल संघ की बिंदा देवी ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से 20 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने बकरी और डेयरी व्यवसाय शुरू किया था. आज उनके पास खेती और दूध का व्यवसाय है. जिससे परिवार की मासिक आय लगभग 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है. जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 जीविका दीदियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रबंधक, युवा पेशेवर और अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel