[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार – स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में जीविका दीदियां अहम कड़ी: बीपीएम

– स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में जीविका दीदियां अहम कड़ी: बीपीएम

0
– स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता में जीविका दीदियां अहम कड़ी: बीपीएम

जीविका कार्यालय बारसोई में आयुष्मान भारत व एनसीडी पर समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित बारसोई जीविका कार्यालय, बारसोई में आयुष्मान भारत कार्ड एवं गैर संचारी रोग से संबंधित समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जीविका दीदियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा. एमआरपी एवं सीएनआरपी के साथ बीपीआईयू बारसोई की टीम ने भाग लिया. कुल 35 प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. पात्र परिवारों की पहचान, कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गयी. प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका दीदियां गांव और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही हैं. जीविका दीदियों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाना संभव हो पा रहा है. यदि जीविका दीदियां पूरी समझ और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, तो आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है. गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, जागरूकता व समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. अधिकारियों ने बताया कि एनसीडी नियंत्रण में जीविका दीदियों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकती हैं. उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की. बीपीआईयू टीम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण एवं जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में लागू कर अधिक से अधिक परिवारों को आयुष्मान भारत एवं अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे, यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम जीविका दीदियों के सशक्तिकरण एवं समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel