[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार घटना के तीसरे दिन डंडखोरा पहुंचा जदयू का शिष्टमंडल, पीड़ितों से मिले

घटना के तीसरे दिन डंडखोरा पहुंचा जदयू का शिष्टमंडल, पीड़ितों से मिले

0
घटना के तीसरे दिन डंडखोरा पहुंचा जदयू का शिष्टमंडल, पीड़ितों से मिले

– जदयू जिलाध्यक्ष ने एसपी से की बातचीत, कहा निर्देष फंसे नहीं दोषी बचे नहीं कटिहार जदयू का एक शिष्टमंडल सोमवार की सुबह जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में डंडखोरा थाना की शनिवार को हुई घटना के संदर्भ में नवादा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी के साथ अब तक वस्तु स्थिति से अवगत होकर एसपी वैभव शर्मा से दूरभाष पर बातचीत की. घटना में निदोषों के साथ किसी भी तरह का कानूनी कार्रवाई या झूठा मुकदमा में नहीं फंसाने की बात उन्होंने कही. उन्होंने कहा कि नवादा गांव अतिपिछड़ा बाहूल्य क्षेत्र और वहां के लोग डरे सहमे हुए हैं. लोग घरबार छोड़कर दूसरे जगह पर पनाह लिये हुए हैं. ऐसे में लोगों को शांति बहाल कर घर वापस लाने की बात एसपी से की. साथ ही एसपी से मिलकर भी पूरी घटना की जानकारी ली. पुन: कहा कि निदोषों को न प्रताड़ित किया जाये न ही झूठे मुकदमे में फंसाया जाये. एसपी ने आश्वासन दिया कि निर्दोषों को नहीं फंसाया जायेगा न ही प्रताड़ित किया जायेगा. शिष्टमंडल में डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, कदवा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, मुकेश सिंह, राजाराम कुशवाहा, मनोज चौहान, रेणु देवी, शंकर पोद्दार, अशोक भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel