कटिहार के बलिया बेलौन से तबस्सुम यजदानी की रिपोर्ट:
Jahangir Ashraf Retirement: मधाइपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भेलागंज के प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने उन्हें उपहार एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी.
गुरु के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता
समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने कहा कि जीवन में गुरु का योगदान अमूल्य होता है. आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसमें किसी न किसी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसलिए शिक्षकों का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए.
ऑनलाइन जुड़े संयुक्त सचिव, गुरु को किया नमन
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने गूगल मीट के माध्यम से समारोह में ऑनलाइन भाग लिया. उन्होंने कहा कि जहांगीर अशरफ उनके लिए गुरु तुल्य रहे हैं. उनसे हमेशा प्रेरणा मिली और जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उनके सेवानिवृत्त होने पर भावुक होना स्वाभाविक है.
विद्यालय के विकास में रहा अहम योगदान
संकुल संचालक सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौलनापुर के प्रधानाध्यापक मुकशित कमाली और प्रभारी प्रधानाध्यापक मरगुब आलम ने कहा कि जहांगीर अशरफ ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया. वह समय के पाबंद, अनुशासित और विद्यार्थियों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे. उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी.
सहयोग के लिए जताया आभार
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ ने कहा कि सेवा से एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना पड़ता है. विद्यालय में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे.
समारोह में मुखिया असरार अहमद, मरगुब आलम, हामिद शम्सी, मुकशित कमाली, शाबान आजम, महमूद आलम, सोहेल आलम, जहुर आलम, जमील अख्तर, मुनसीफ कमाली, मुनतजीम हक, विजय कुमार, अबुल अंसारी, गायत्री कुमारी, शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
और पढ़ें: अमदाबाद में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी टोटो, चार लोग बाल-बाल बचे
