[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नौसिखियों के सहारे डीएस कॉलेज में जारी हो रहा सूचना व पत्र

नौसिखियों के सहारे डीएस कॉलेज में जारी हो रहा सूचना व पत्र

0
नौसिखियों के सहारे डीएस कॉलेज में जारी हो रहा सूचना व पत्र

कटिहार पूर्वोतर बिहार का प्रतिष्ठित डीएस काॅलेज में नौसिखियों के सहारे सूचना व पत्र जारी हो रहा है. पूर्णिया विवि द्वारा पीजी सत्र 2025-27 में नामांकित छात्र-छात्राएं जिन्होंने पूर्णिया विवि से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है. माइग्रेशन नहीं लिया है. उनसे प्रजीयन प्रमाण पत्र की मांग की गयी है. इसी के आलोक में डीएस कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन की ओर से 19 जनवरी को अतिआवश्यक सूचना के रूप में सूचना जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि 2025-27 में नामांकित छात्र- छात्राएं जिन्होंने पूर्णिया विवि से स्नातक परीक्षा पास की थी. माइग्रेशन नहीं लिया है वे अपना पुराना पंजीयन प्रपत्र, पीजी नामांकन रसीद के साथ बीस जनवरी को दो बजे तक कार्यालय में जमा कराने को लेकर नोटिस दिया गया है. इसके बाद से पीजी में नामांकित छात्र- छात्राएं सकते में हैं. उनलोगों का कहना है कि सूचना शंभू कुमार यादव व प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. विवि द्वारा जहां पंजीयन रसीद, प्रमाणपत्र की मांग गयी है. कॉलेज स्तर से जारी सूचना में पुराना पंजीयन प्रपत्र की डिमांड की गयी है. जबकि पंजीयन फॉर्म विवि के बेवसाइट पर उपलब्ध है. ऐसे डीएस काॅलेज प्रशासन व प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में पुराना पंजीयन प्रपत्र यानी पुराना पंजीयन फॉर्म की मांग किया. जाने से उनलोगों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. जबकि इस कार्य के लिए महज एक दिन यानी बीस जनवरी को दो बजे तक का ही समय दिया गया है. कॉलेज प्रशासन की ओर से इसके लिए दो काउंटर बना कर कर्मियों को डिपुट भी कर दिया गया है. कला काउंटर के लिए शुभम कुमार एवं विज्ञान व वाणिज्य काउंटर के लिए रोहित कुमार को डिपुट किया गया है. जल्दीबाजी हो गयी चूक पूर्णिया विवि से स्नातक उत्तीर्ण छात्र- छात्राएं जिन्होंने माइग्रेशन नहीं लिया गया है. इसके लिए उन छात्र- छात्राओं का पंजीयन प्रमाणपत्र की मांग की गयी है. इसी को देखते हुए सूचना जारी किया गया है. प्रधान सहायक के अचानक अवकाश पर जाने व जल्दीबाजी में जारी नोटिस में पंजीयन प्रमाण पत्र की जगह पंजीयन प्रपत्र फॉर्म अंकित हो गया है. जारी सूचना में पहले प्राचार्य का हस्ताक्षर के बाद उनके पास यह नोटिस आयी. जिसे हड़बड़ी में इस तरह की चूक हो गयी. शंभू कुमार यादव, प्रभारी प्रधान सहायक, डीएस कॉलेज, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel