[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार Katihar news : कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि में बढ़ोतरी

Katihar news : कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि में बढ़ोतरी

0
Katihar news : कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि में बढ़ोतरी

कटिहार. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन की अवधि को 06 से 29 दिसंबर तक दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 02525 कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के परिचालन अवधि को 06 से 27 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. वापसी दिशा में प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या स्पेशल के परिचालन अवधि को 08 से 29 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. ट्रेन में 22 कोच होंगे. एसी-फर्स्ट क्लास, एसी- 2 टियर, एसी- 3 टियर, एसी- 3 टियर इकॉनोमी एवं स्लीपर क्लास और जनरल सीटिंग कोच उपलब्ध होंगे. यह ट्रेन वाया कटिहार होकर चलेगी. जबकि 04 से 07 दिसंबर, तक दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा के लिए डिब्रूगढ़ और धुबड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है. स्पेशल ट्रेन संख्या 05938 डिब्रूगढ़ – धुबड़ी 4 दिसंबर बुधवार को डिब्रूगढ़ से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन धुबड़ी 02:05 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन संख्या 05937 धुबड़ी- डिब्रूगढ़ 07 दिसंबर शनिवार को धुबड़ी से 19:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन डिब्रूगढ़ 16:30 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel