[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज, बनेगी रणनीति

राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज, बनेगी रणनीति

0
राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज, बनेगी रणनीति

– बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य व बिहार प्रभारी के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, सचिव सह बिहार प्रभारी शहनवाज़ आलम, कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान भी मौजूद रहेंगे. मंगलवार को राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित हुई. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कटिहार जिला कांग्रेस के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक,सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार प्रभारी शहनवाज़ आलम एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान शामिल होंगे और सभी को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के कटिहार आगमन और महत्वपूर्ण बैठक की सफलता को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली गई हैं. जिलाध्यक्ष ने तमाम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी से इस इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अपील किया है. महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर, मुश्ताक आजम, प्रहलाद कुमार गुप्ता, शहनवाज खान, पप्पू खान,अवधेश कुमार मंडल, प्रदीप कुमार पासवान, निखिल कुमार सिंह, सन्नी सिंह, अखिलेश पोद्दार सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel