[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मॉडल प्रखंड भवन निर्माण में अवैध पेड़ कटाई

मॉडल प्रखंड भवन निर्माण में अवैध पेड़ कटाई

0
मॉडल प्रखंड भवन निर्माण में अवैध पेड़ कटाई

– प्रमुख ने संवेदक के खिलाफ थाना को दिया आवेदन फलका प्रखंड में विकास की आड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. प्रखंड मुख्यालय के समीप बन रहे नए मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान दर्जनों हरे-भरे व छायादार वृक्षों को अवैध रूप से काट दिया गया है. इस मामले में तत्परता दिखाते हुए प्रखंड प्रमुख ने संवेदक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. प्रमुख दीपशिखा सिंह द्वारा फलका थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, भवन निर्माण का जिम्मा संभाल रहे संवेदक चंदन कुमार सिंह ने मनमाने ढंग से सरकारी परिसर में लगे दर्जनों कीमती व छायादार पेड़ों को कटवा दिया. आरोप है कि इन पेड़ों को काटने के लिए न तो वन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया. न ही स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी. शिकायत में यह भी उल्लेख किया पेड़ों को काटने के बाद उनके अवशेषों को भी मौके से गायब कर दिया गया है. प्रमुख ने इसे सरकारी संपत्ति की चोरी और पर्यावरण नियमों का खुला उल्लंघन बताया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषी संवेदक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय. ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि प्रखंड प्रमुख का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. स्पष्ट किया कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन व अवैध कटाई की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel